मंगलवार, 24 जून 2014

धूम्रपान

बड़ा अजीब इत्तेफाक था 
ये वाकया हुआ मेरे साथ था 
मैं सड़क पर गतिमान था 
किनारे पेड़ विद्यमान था 

तभी सहसा 
हुआ एक हादसा 
पेड़ से गिरा 
एक सिगरेट जलता 

मैं हुआ स्तब्ध 
विचारो में मग्न 
क्या पेड़ भी रखते है 
धूम्रपान का शौख 

पहले तो कुछ पीड़ा हुई 
महसूस हुआ कलजुग है भाई 
इंसान तो इंसान यहाँ पर 
पेड़ भी करते है धूम्रपान 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें