क्रिसमस लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
क्रिसमस लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 24 दिसंबर 2014

मैरी क्रिसमस

कर रहे हम इन्तेजार यहाँ 
संता आएगा पहले जहां 
खुशियो का देगा सबको तोहफा 
बच्चो को देगा खेल खिलौना 

फिर हम संता के संग नाचेंगे 
"जिंगल बैंग" हम गाएंगे 
खुशियाँ हम लुटाएंगे 
क्रिसमस हम मनाएंगे 

आ गया है संता स्लेज पर 
मिलकर बोलो "मैरी क्रिसमस"

बुधवार, 17 दिसंबर 2014

क्रिसमस

लाल लाल टोपी डाले 
सादी लंबी दाढ़ी वाले 
गोल गोल पेट फुला के 
पीछे उपहारों गठरी डाले

देखो सांता अब आएगा 
फिर बच्चो को हंसाएगा 
क्रिसमस संग मनाएगा 
खुशियां देता जायेगा

बुधवार, 10 दिसंबर 2014

क्रिसमस और नया साल

​​वही जमीन है 
वही आसमान है 
मेरे चारो ओर सबकुछ वही है 
फिर भी कुछ बदल सा गया है

चारो तरफ लोगो को देखो 
किसी उधेड़बुन में रहने लगे है 
कोई सांता बनता कोई तारे बनाता 
जैसे क्रिसमस का तयोहार हो आता 

अरे ये महीना कौन सा है
लो ये तो दिसंबर आ गया है 
तभी तो कहु ठण्ड क्यों लग रही है 
क्रिसमस और नया साल आ गया है