हास्य लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
हास्य लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 2 दिसंबर 2014

होगी शादी आपकी भी एकदिन

सुर्ख़ लाल जोड़े में वो आएगी 
आपको गले से लगाएगी 
आपकी किस्मत का सितारा बदलेगा उस दिन 
जब वो आपके घर आएगी 

अब तक जो आप छुट्टा सांड थे 
वो आपको बकरा बनाएगी
होशियार रहना ए मेरे दोस्त 
जिंदगी तो बस एक मौका ही दे पायेगी 

चढ़ो जो घोड़ी पर 
समझ लेना उस दिन 
जिंदगी ने दिया है ये मौका आपको उस दिन 
भगा लो घोड़ी को जो ना बनना हो बकरा 

मगर किस्मत को कौन बदल सका है मेरे दोस्त 
ना भगा पाओगे आप घोड़ी को उसरोज 
बंधोगे आप मंडप में उसके जोड़े से एक दिन 
होगी शादी आपकी भी एकदिन। 

सोमवार, 17 नवंबर 2014

कौन था दूल्हा?

अपनी ही शादी में 
जब दुल्हा था गायब 
भेज दिया उसने 
कुरता बदले में अपने। 

चली जब दुल्हन लेने फेरे 
कुरता था लटका टँगने संग अपने
दूल्हा का भाई था कुरते को पकडे 
मानता था हर बात पंडित जो कह दे। 

पैदा हुआ भ्रम अब मेरे मन में 
कौन था दूल्हा इस दुल्हन का यहाँ पर 
कुरता था जिसका या जो था कुरते संग 
कोई तो यारो अब दुर करो मेरा भ्रम। 

शुक्रवार, 31 अक्टूबर 2014

दुल्हा था गायब

अपनी ही शादी में 
दुल्हा था गायब 
ऑफिस में बैठा वो 
काम कर रहा था शायद 

ऑन साइट पर भेजा उसको 
शादी में था घर आना उसको 
मैनेजर ने उसको पकड़ा ऐसा 
क्रीटिकल डिलीवरी में फंसा बेचारा 

सोच रहे है सब अब घर पर 
कब आएगी दुल्हन घर पर 
कौन सा होगा अगला मुहूरत 
जब होगा अपना दुल्हा घर पर 

शनिवार, 19 जुलाई 2014

गर्लफ्रेंड का तोहफा

मेरे दोस्त की बर्थडे पार्टी में 
उसकी गर्लफ्रेंड ने किया बवाल था  
केक पर दोस्त का नाम था  
साथ में दूसरी लड़की का नाम था 

लड़की के तेवर फिर गर्म हुए 
मेरे दोस्त का तेवर नरम हुआ 
लड़की को फिर जो गुस्सा आया 
फटे हाल हुआ दोस्त बेचारा 

लात घूसा चप्पल थप्पड़ की 
अब हुई यहाँ जो बारिश थी 
लगा भीगने दोस्त हमारा 
बहुत मस्त था सीन ये सारा 

बुधवार, 2 जुलाई 2014

सगाई का लड्डु

मेरे दोस्त की अभी अभी हुई है सगाई 
खुश है की अब जल्दी से मिलेगी लुगाई 
ना जाने कैसा इश्क हुआ है उनको भाई 
अब फ़ोन पर चिपके रहते है ओढ़ के रजाई 

होठ हिलते है केवल , कुछ आवाज नहीं होती  
एक दूसरे से ऐसे ही रात भर उनकी बात होती 
जान जानु सोनु बाबु बड़े प्यार से कह के बुलाते 
मीठे मीठे सपने में खोये यूं ही अक्सर रात बिताते