गुरुवार, 24 जुलाई 2014

हार का विश्लेषण

खेलने क्रिकेट हम चले 
करके सब तैयारी रे 
हार गए हम पहले मैच में 
कब आएगी बारी रे 

हार का लिया पूरा संज्ञान 
हुआ विश्लेषण भारी रे 
गेंद फेंकने की जुगत में 
आंत मुह को आई रे 

बल्ले को जब हमने थामा 
गेंद विकेट पर जाये रे 
चौके छक्के मार ना पाये 
हुआ जीतना मुश्किल रे 

जिसने था अभ्यास किया 
जीत उसी ने पाई रे 
अब हमने है ठान लिया 
अबकी जीत हमारी रे |

1 टिप्पणी: