ये स्याह रात ढल जाएगी।
उम्मीदों का सहारा बन
नई सुबह आएगी।।
सुबह आती तो है नई उम्मीद लेकर।
फिर कहती आई तो हूँ, पर मै भी जाऊंगी,
उम्मीदों का दामन थामे रखना,
कि रात के बाद मै फिर से लौट के आऊंगी।
कुछ भी नहीं है टिकता यहाँ,
ना दिन ठहरता ना रात है रुकती।
हर पल नया, चुनौतियाँ नई,
ये उम्मीदें है जो कभी ना थकती
-- सुमन्त शेखर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें