शुक्रवार, 31 अक्तूबर 2014

दुल्हा था गायब

अपनी ही शादी में 
दुल्हा था गायब 
ऑफिस में बैठा वो 
काम कर रहा था शायद 

ऑन साइट पर भेजा उसको 
शादी में था घर आना उसको 
मैनेजर ने उसको पकड़ा ऐसा 
क्रीटिकल डिलीवरी में फंसा बेचारा 

सोच रहे है सब अब घर पर 
कब आएगी दुल्हन घर पर 
कौन सा होगा अगला मुहूरत 
जब होगा अपना दुल्हा घर पर 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें