बुधवार, 31 दिसंबर 2014

इन्तेजार

बड़े बेसब्र हुए जा रहे है 
हम तो तेरे इन्तेजार में 
बाट जोहते नैन हमारे 
थक गए तेरे आस में। 

सोमवार, 29 दिसंबर 2014

वर्ष 2015

हो रहा ये वर्ष समापन 
आगाज नए का करना है 
कर लो अब तैयारी पुरी 
नाच गाना थोड़ी मस्ती 

झुमेगी हर झुग्गी बस्ती
शहरो में भी रहेगी मस्ती
करेंगे खुब हल्ला गुल्ला 
स्वागत वर्ष दो हजार पंद्रह 

शुक्रवार, 26 दिसंबर 2014

नववर्ष

अब कुछ घड़ियाँ और बची है 
नए साल के आने में 
याद करो सब क्या खोया -पाया 
बीत गए ज़माने में 

कुछ अच्छा पाया 
कुछ हमने किया ख़राब 
सोचो क्या करना है अब 
भुल जाओ कल का हिसाब 

फैला दो नयनो की चादर 
करो स्वागत सहर्ष उल्लास 
मधुर रहे ये पावन नववर्ष 
समृद्ध करे यह जीवन हरपल 

बुधवार, 24 दिसंबर 2014

मैरी क्रिसमस

कर रहे हम इन्तेजार यहाँ 
संता आएगा पहले जहां 
खुशियो का देगा सबको तोहफा 
बच्चो को देगा खेल खिलौना 

फिर हम संता के संग नाचेंगे 
"जिंगल बैंग" हम गाएंगे 
खुशियाँ हम लुटाएंगे 
क्रिसमस हम मनाएंगे 

आ गया है संता स्लेज पर 
मिलकर बोलो "मैरी क्रिसमस"

रविवार, 21 दिसंबर 2014

तुम

अब कुछ अर्ज भी कर दो यार 
कान तरस गए सुनने को 
कब से खामोश बैठे हो 
क्या तुम सच में गुंगे हो 

तुम्हे ना मालूम हो लेकिन 
सुरों के सरताज हो तुम 
तुम सितार के तार हो 
वीणा की मधुर तान हो तुम 

सुगम संगीत का राग हो तुम
पपीहे की आवाज हो तुम  
पानी का कलकल गीत हो तुम
एक मन्द मधुर मुस्कान हो तुम 

खुद को अब पहचानो यार 
करो दुनिया से नजरे चार 
इतना मत शरमाओ यार 
अब तो अर्ज कर ही दो यार 

शनिवार, 20 दिसंबर 2014

उसने मुझे शहर जो दिखानी थी

आज जब बत्ती गुल हुई 
मै बालकनी में चला आया 
अपने शहर का नजारा बड़ा खास था 
चारो तरफ घना अँधेरा और 
बीच में गाड़ियों की रौशनी में जगमगाता सड़क था 
चमचमाती इमारतों को तो देखो 
लगता था मानो किसी ने 
हीरे जड़ दिये हो इस अँधेरे शहर में 
हर विराना गुलजार था इस अंधेर में भी 
युँ तो रोजमर्रा की जिंदगी में
बिजली जाती थी घंटे - दो घंटे के लिए
पर आज कुदरत कुछ ज्यादा ही मेहरबान थी 
नहीं जान पता मै अपने शहर को करीब से इतने 
ये तो बिजली विभाग की मेहरबानी थी 
उसने मुझे शहर जो दिखानी थी 

बुधवार, 17 दिसंबर 2014

क्रिसमस

लाल लाल टोपी डाले 
सादी लंबी दाढ़ी वाले 
गोल गोल पेट फुला के 
पीछे उपहारों गठरी डाले

देखो सांता अब आएगा 
फिर बच्चो को हंसाएगा 
क्रिसमस संग मनाएगा 
खुशियां देता जायेगा