बुधवार, 8 अगस्त 2018

जीना आ गया

बादलों को बरसना आ गया,
मौसम को बदलना आ गया।
बेवक्त की तेज आँधियों में,
पेड़ो को झुकना आ गया।।

ईंट पर ईंट ही रखी थी,
की आज बंगला बन गया।
और बून्द बून्द कर के देखो,
फिर से ये घड़ा भर गया।।

सागर की ऊंची तेज लहरों को,
वापस पानी मे मिलना आ गया।
इस बदलते हुए दौर में,
फिर से मुझे जीना आ गया।।
--सुमन्त शेखर।

शनिवार, 4 अगस्त 2018

इंटरैक्टिव

एंगुलर एंगुलर,
कर ले तू भी रियेक्ट,
नोड के संग है
गल्प, ग्रन्ट, वेबपैक,
हाइपर टेक्स्ट स्टाईल शीट,
जावास्क्रिप्ट क्लाइंट साइड,
चूज़ एनी फ्रेमवर्क टू
मेक इट आल राइट,
एस पि ए का है टाइम,
स्टेट मैनेजमेंट प्राइम,
करो पास डाटा चाहे,
बाइंडिंग सिंगल साइड,
बेहवीयर को यूज़ करो,
या फिर इवेंट कास्ट,
मॉडयूलर डिज़ाइन करे,
एप्लिकेशन एकदम फ़ास्ट।
एंगुलर एंगुलर,
कर ले तू भी रियेक्ट,
नोड के संग है
गल्प, ग्रन्ट, वेबपैक।
--सुमन्त

शुक्रवार, 27 जुलाई 2018

बरसात

गर्मी में पानी,
जब लाई है आंधी,
तब्दील हो गयी
नदी में नाली।

लगे समंदर
सा हर मंजर,
गली गली,
या शहर शहर।

मौसम ने बदला,
आज जो करवट,
गाड़ी में बैठ के,
बन जा केवट।

--सुमन्त शेखर।

सोमवार, 16 जुलाई 2018

मैं

चल रहा था जंग,
आज फैसला हो गया,
हम जीत गए,
और मैं हार गया।
यूँ तो दर्द बहुत उट्ठा था,
मेरे सीने में,
हमारी जीत की खुशी में,
दर्द फिर से हार गया।
दिल रोता था आज मेरा,
तन्हा अकेले में,
साथियों के साथ ने,
फिर रोना भुला दिया।
--सुमन्त

सोमवार, 26 मार्च 2018

दीपक

दीपक हो,
जलना ही पड़ेगा,
अंधेरे से दो दो हाथ,
करना भी पड़ेगा,
डरो मत,
कि घना अंधकार है,
दीपक के जलते ही,
अंधकार को मिटना पड़ेगा।
--सुमन्त शेखर।

शुक्रवार, 2 मार्च 2018

बरसे रे बदरिया

बरसे रे बदरिया रंग भर के,
पिचकारी से जीया भर के,
कहीं रंग उड़े और गुलाल चले,
कहीं फूलों से भी होली मने,
तन मन सब है यहाँ रंग से सने,
बच्चे भी है यहां खूब रमे,
चेहरे सब के रंगीन दिखे,
होली में सब रीझे दिखे,
प्यार मोहब्बत खूब चले,
भाईचारा का संदेश मिले,
घृणा द्वेष का भाव मिटे,
जनमन में प्रेम का रंग बसे।
--सुमन्त शेखर।

गुरुवार, 7 दिसंबर 2017

हेलमेट

पुलिसिया जाँच हेलमेट को लेकर हो रहा है। तब लोग पुलिस पर आरोप लगाते है कि पुलिस को कोई काम है। इसी विषय से प्रेरित है।

सर है जिनके लोहे के,
वो इस सब से नाराज है,
दोषारोपण करते हरदम,
पुलिस को नही कुछ काम है,
बेकारी में समय बिताने,
हेलमेट पर चक्का जाम है,
खुद सुधरोगे आप जो भईया,
भला आपका होवेगा,
सर सलामत, ना पुलिस की चिकचिक,
सौ दो सौ बच जाएगा।
--सुमन्त शेखर।