गुरुवार, 20 मार्च 2014

चुनावों की गहमा गहमी

चुनावों की गहमा गहमी में 
शब्दो के कटु वान से 
लड़ते है सारे नेता 
आपस में दिलों जान से 

भाजपा संग खड़े है मोदी 
राहुल कांग्रेस की शान है 
झाड़ू लेकर तैयार है केजरी 
धरने से आप का मान है 

मोदी है गुजरात दिखाते 
विकास का दामन फैलाते 
चाय पर है चर्चा करते 
गोधरा पर चुप हो जाते 

राहुल की है अलग कहानी 
भ्रष्टाचार महगाई की मारी ​
​अध्यादेश को कर के ख़ारिज 
प्रधानमंत्री बनने की है ख्वाहिस 

चोर चोर चिल्लाते केजरी 
प्रश्नो की वो बौछार हैं 
​देश को दिग्भ्रमित करते वो 
कांग्रेस का हथियार है 

अलग खड़ा है तीसरा मोर्चा 
मुलायम नितीश संग माया ममता ​
विजयी स्वप्न सब देख रहे है 
बच के रहना तुम जय ललिता 

आप करती सबसे सवाल 
खुद ना देती एक जवाब 
लोकसभा में जाने के खातिर 
दिल्ली का भी त्याग किया 

कई रामो को साथ में लेके 
नमो नमो का जाप किया
काशी में मोदी को भेजा
भाजपा ने ऐसे विस्तार किया

नयी पीढ़ी को टिकट दिलाके 
दिल्ली का एअरपोर्ट दिखाके
फ्लाई ओभर -मेट्रो में बिठा के 
कांग्रेस ने अपना गुणगान किया 

सीटों का सारा खेल है 
हर सीट का यहाँ मोल है 
हमारा दल निर्दोष है 
सामने वाला चोर है 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें